फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारी करने निकली महिला का पर्स छीना

विज्ञापन
पर्स लूट के बाद महिला से जानकारी करती तिलहर पुलिस । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
तिलहर-शाहजहांपुर। थाना तिलहर क्षेत्र के नेशनल हाईवे 24 पर शुक्रवार दो बजे मोटरसाइकिल सवार दो युवक एक महिला से पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला होली की खरीदारी करनेे के लिए बाजार जा रही थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रहीं हैं।
विज्ञापन

थाना तिलहर क्षेत्र के ग्राम खिरिया सकटू में 40 वर्षीय सरोज मिश्रा का मायका है। सरोज मिश्रा होली की खरीदारी करने के लिए ई रिक्शा से बाजार जा रहीं थीं। ई-रिक्शा जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित संत कुमार पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। पीछे से आए मोटरसाइकिल सवार दो युवक सरोज मिश्रा का पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला ने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए। लेकिन तब तक युवक मोटरसाइकिल से तिलहर की ओर भाग चुके थे। महिला ने फोन करके भाई विनोद आनंद मिश्रा को बुलाया। भाई ने तहरीर देकर बताया कि पर्स में 15 हजार रुपये, एक मोबाइल और एक साड़ी रखी थी। पुुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।
महिला से पर्स छीने जाने की घटना की सूचना मिलते ही एसआई विकास कुमार को जांच के लिए मौके पर भेजा है। जांच की जा रही है। - प्रवीण सोलंकी, तिलहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें