फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली राहत योजना : सर्वर डाउन होने से पंजीकरण नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बिजली निगम की ओर से मंगलवार को विभिन्न जगहों पर बिजली राहत योजना का लाभ देने के लिए शिविरों का आयोजन किया गया। इसमें लोगों ने योजना के बारे में जानकारी ली। सर्वर डाउन रहने की वजह से लोगों के पंजीकरण नहीं हो सके।
विज्ञापन

एक दिसंबर से शुरू हुई योजना में सबसे बड़ी बाधक वेबसाइट बन रही है। इसका सर्वर डाउन होने से जेई संवर्ग काफी परेशान है। मंगलवार को शहर से लेकर देहात तक वेबसाइट नहीं चलने से जेई परेशान रहे।
छोटी लाइन रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम के पास निगोही रोड उपकेंद्र के जेई सत्यपाल यादव ने शिविर लगाया। उन्होंने योजना के बारे में बकायदारों को जानकारी दी। शाम तक टीम शिविर में बैठी रही, हालांकि ज्यादा लोग नहीं पहुंचे। जेई ने बताया कि बुधवार को सुबह दस से शाम चार बजे तक शहामतगंज गौटिया निगोही रोड मंदिर के पास शिविर लगाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें