तिलहर। विद्युत निगम के अभियंता आज रात दस बजे से शनिवार को दोपहर दो बजे तक बिलिंग प्रणाली में सुधार करके उसे अपडेट कराने का काम कराएंगे। इस दौरान 16 घंटे तक निगम का एप और पोर्टल बंद रहेगा।
विद्युत निगम के एसडीओ कैलाश नाथ यादव ने बताया कि इस कारण बिलिंग प्रणाली, यूपीपीसीएल कंज्यूमर एप और ऑनलाइन उपभोक्ता पोर्टल से मिलने वाली सभी ऑनलाइन सेवाएं, बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, विद्युत भार वृद्धि और नए बिल जारी करने आदि कार्य बंद रहेंगे, लेकिन बिजली आपूर्ति निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से इस दौरान धैर्य बनाए रखने और विभाग का सहयोग करने की अपील की है। संवाद