पोस्टमॉर्टम हाउस पर हादसे की जानकारी देते मृतक अमन के परिजन। संवाद
शाहजहांपुर। हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला बाजार निवासी 24 वर्षीय अमन की मौत ट्रक से कुचलकर हुई थी।
परिजनों के अनुसार, अमन चार भाइयों में सबसे बड़े थे। उन्होंने बीए तक पढ़ाई की थी। उनकी शादी मिर्जापुर के हीरानगर स्थिल ननिहाल में रहने वाली एक युवती के साथ तय थी। 19 फरवरी को उनका तिलक चढ़ा था।
बृहस्पतिवार को अमन बाइक से ननिहाल जा रहे थे। जैसे ही वह जरियनपुर तिराहा के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में अमन बाइक से सड़क पर गिरे। वह संभल पाते इस बीच आए ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मिर्जापुर थाना प्रभारी सोनी शुक्ला ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद