तिलहर में हाईवे किनारे लगे बैनर व होर्डिंग। संवाद
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे के किनारे लगे बिजली के खंभों को प्रचार का साधन बना लिया गया है। बाइपास चौराहे पर कई लोगों ने अपने भारी भरकर होर्डिंग और बैनर इस तरह लगा दिए हैं कि वाहन चालकों को आगे देखने में भी परेशानी होती है। इससे हाईवे पर हादसों की आशंका बढ़ गई है।
जहां बिजली लाइन नहीं है, वहां हाईवे के बिल्कुल करीब होर्डिंग लगा दिए गए हैं। ये हाल बाइपास चौराहे से लेकर शाहजहांपुर के बरेली मोड़ तक है। कटरा तक हाईवे के बिल्कुल करीब कई होर्डिंग लगे देखे जा सकते हैं। नियमानुसार इस तरह की प्रचार सामग्री को हाईवे की किनारे की लेन से कुछ दूर लगाए जाने चाहिए। नगर पालिका परिषद के अधिकारी अभी तक हाईवे के किनारे विज्ञापन की नियमावली नहीं बना सके हैं। संवाद
तिलहर में हाईवे किनारे लगे बैनर व होर्डिंग। संवाद