फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: निगोही और पुवायां के 130 गांवों की बिजली तीन दिन से बंद

Mon, 03 Jun 2024 03:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
अल्हागंज में बिजली के फाल्ट को तलाश करते कर्मचारी। स्रोत: जागरुक पाठक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आंधी और पानी की वजह से ठप बिजली आपूर्ति रविवार की शाम तक बहाल नहीं हो सकी है। निगोही और सुहेली इलाके के लगभग सौ और पुवायां क्षेत्र के 30 गांवों के लोग बिजली नहीं आने से बेहाल हैं। अधिकारियों के अनुसार, टूटे पोल को बदलवाकर आपूर्ति को जल्द बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम को आंधी और बारिश ने बिजली का नेटवर्क ध्वस्त कर दिया था। शहरी इलाके में करीब 110 पोल टूटे थे। जबकि सुहेली, निगोही के गांवों के 386 पोल टूट गए थे। बड़ा नुकसान होने के बाद बिजली निगम ने आपूर्ति को बहाल करने का प्रयास किया, लेकिन रविवार की शाम तक करीब सौ गांवों की सप्लाई नहीं मिल सकी है। इसके चलते क्षेत्र के लोग काफी ज्यादा परेशान हैं। एक्सईएन ग्रामीण केएन पांडेय ने बताया कि जहां तक लाइन दुरुस्त हो रही है। वहां तक सप्लाई को शुरू करा रहे हैं।
इसी तरह पुवायां में आंधी से लगभग डेढ़ सौ गांवों को बिजली सप्लाई बाधित हुई थी। जिसमें से 120 गांवों की बिजली शुरू हो गई है। जेई संजीव कुमार ने बताया कि 30 गांवों की लाइनों पर काम चल रहा है। जल्द ही सप्लाई शुरू हो जाएगी। पुवायां ग्रामीण इलाके में करीब 250 पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं।
विज्ञापन

-

-

तेज हवा के चलते पांच घंटे तक गुल रही बिजली

अल्हागंज। मौसम के करवट बदलने के बाद रविवार की शाम को बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। पांच घंटे तक बिजली नहीं आने से लोग परेशान रहे। शनिवार की रात तेज हवा के साथ बूंदा-बांदी होने पर 11 हजार की विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया। इसके चलते करीब पांच घंटे तक नगर समेत कुछ गांवों की विद्युत सप्लाई बाधित रही। सुबह करीब साढ़े पांच बजे बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली। इस बीच लोगों के इन्वर्टर डाउन हो गए। मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गए।


-विद्युत समस्या के समाधान के लिए संबंधित बिजलीघर, जेई, एसडीओ या अधिशासी अभियंता से संपर्क कर सकते हैं। जिला विद्युत कंट्रोल रूम फोन नंबर 9935790578 या टोल फ्री नंबर 1912 पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

जेपी वर्मा, एसई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें