फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे में उतरा करंट, चाट विक्रेता की मौत

विज्ञापन
मिर्जापुर में बिजली के करेंट से मरे चरनपाल के रोते बिलखते परिजन - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव कम्मरपुर निवासी चाट विक्रेता चरनपाल को करंट लग गया। उनका हाथ फर्राटा पंखे से छू गया था। उसे गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

47 वर्षीय चरनपाल ढाई गांव में चाट का ठेला लगाते थे। सुबह नहाकर तैयार होने के बाद घर में आए तो उनका हाथ फर्राटा पंखे से छू गया। पंखे में करंट आने के कारण चरनपाल वहीं पर छटपटाने लगे। इस बीच पंखा उनके ऊपर गिर गया। करंट लगने से चरनपाल अचेत हो गए। इस बीच परिजन ने तुरंत बिजली की लाइन को काटा।
उन्हें इलाज के लिए सीएचसी जरीयनपुर ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान चरनपाल की मौत हो गई। मृतक के पुत्र रजनेश ने पुलिस को सूचना दी। थाने के एसआई विपिन शर्मा ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें