फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर बाजार में आठ और कटरा में पांच घंटे गायब रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में बिजली गायब रहने से लोग बेहद परेशान हैं। कहीं लाइनों में आने फाल्ट आने से सप्लाई बंद रहती है तो कहीं मरम्मत के नाम पर बिजली काट दी जाती है। रविवार को सदर बाजार में 11 केवी लाइन में फाल्ट आने से सदर बाजार इलाके की करीब आठ घंटे बिजली गायब रही। उधर, तिलहर और मीरानपुर कटरा के बीच मेन लाइन पर पेड़ गिरने कटरा उपकेंद्र पांच घंटे ठप रहा। इस दौरान कटरा कस्बा और 13 गांवों के बिजली गुल रही। इसके अलावा महानगर में 11 केवी की बंच लाइन को रोड पर पीछे हटाने के लिए पेड़ों की छंटाई के लिए रविवार को बहादुरगंज बिजली उपकेंद्र का विकास भवन फीडर दिन में करीब दो घंटे बंद रहा, जिससे उस इलाके की बिजली सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन

तार टूटने की सूचना देने के चार घंटे तक नहीं पहुंचे बिजली कर्मी
सदर बाजार में पंखी चौराहा के पास हाजी बिल्डिंग के सामने लगे 11 केवी लाइन के पोल पर रविवार सुबह करीब पांच बजे बंदरों का झुंड बिजली कनेक्शनों वाले सर्विस केबल पर झूलने लगा। इसी दौरान केबल कनेक्शन के तार खिंचने पर पोल हिला तो मेन लाइन के तार आपस में टकराकर शार्ट सर्किट से चिंगारियां छोड़ने लगे। इससे एक तार टूटकर पोल पर ही उलझ गया। आसपास के लोगों ने मोबाइल से उपकेंद्र का सीयूजी नंबर डायल कर ड्यूटी पर मौजूद सब स्टेशन आपरेटर को सूचना दी, लेकिन चार घंटे बाद बाजार में दुकानें खुलने पर भी लाइन स्टाफ मौके पर नहीं पहुंचा।
घरों और दुकानों के ठप हुए इन्वर्टर
सुबह से बत्ती गुल होने के कारण दोपहर करीब 12 बजे पंखी चौराहा के आसपास के घरों और बाजार में दुकानदारों के इन्वर्टर बैटरी चार्जिंग खत्म होने से बंद होने लगे। इस पर आसपास के कई कारोबारियों ने खुद सब स्टेशन पर जाकर लाइन फाल्ट ठीक नहीं किए जाने पर आपत्ति जताई। बाद में दोपहर करीब एक बजे सीढ़ी लेकर कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फाल्ट ठीक किया। इस दौरान आसपास के करीब दो सौ घरों के लोग बिजली के बगैर खासे परेशान रहे। पंखी चौराहा के पास रह रहे कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित के अनुसार सुबह दिन निकलते ही लाइन फाल्ट होने से पानी की टंकी खाली हो गई और पड़ोसी के घर से एक बाल्टी पानी मंगाकर दिनचर्या शुरू की। उधर, ककरा उपकेंद्र के आनंदपुरम फीडर पर रात दो बजे के बाद सुबह आठ बजे तक कई बार ट्रिपिंग से लोगों कीनींद में खलल पड़ा।
विज्ञापन

कचहरी के पास डाली नई बंच लाइन
विकास भवन फीडर से जुड़े 11 केवी लाइन के तार अभी तक खुले हुए थे। इस क्षेत्र में भी बंदरों की खासी भरमार है और उनसे आए दिन लाइन प्रभावित हो रही थी। इसे देखते रोड के किनारे लगे दूसरे खंभों पर नई लाइन डालने के लिए दिन में 11 बजे से शटडाउन लिया गया। चूंकि नई लाइन के खंभों के आगे तमाम पेड़ों की डाले आ रही थीं। इसलिए लाइन बदलने का काम रोककर पहले डालों की छटाई की गई और इसमें करीब एक घंटा लग गया। बहादुरगंज उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता मनीश प्रजापति के अनुसार उपकेंद्र पर सुबह से लाइनों की टेस्टिंग के लिए शटडाउन लिए जाने के दौरान लाइन शिफ्टिंग का काम कराया गया।
कटरा और तीन दर्जन गांवों की घंटों गायब रही बिजली
मीरानपुर कटरा। तिलहर के 132 केवी पावर सब स्टेशन से मीरानपुर कटरा उपकेंद्र को बिजली सप्लाई होती है। रविवार सुबह करीब साढ़े छह बजे मीरानपुर कटरा और तिलहर के बीच 33 केवी मेन लाइन पर शीशम का पेड़ टूटकर गिर गया, जिससे लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। मेन लाइन के तार टूटने से मीरानपुर कटरा उपकेंद्र को बिजली सप्लाई बंद हो गई। इससे मीरानपुर कटरा के सभी फीडरों से जुड़े इलाकों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इसके अलावा कटरा उपकेंद्र से जुड़े मदनापुर और खुदागंज ब्लॉक के करीब तीन दर्जन गांवों को बिजली जाती है। कटरा उपकेंद्र ठप होने से आसपास के गांवों की भी बत्ती गुल हो गई। इससे पहले, रात में भी ट्रिपिंग और जंपर जलने आदि समस्याओं के कारण बार-बार बिजली आती जाती रही। लाइन टूटने का पता लगने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। कर्मचारी करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लाइन ठीक कर सके। इसके बाद दिन में करीब 11 बजे बिजली आपूर्ति चालू हो सकी। इसके बाद रोस्टिंग शुरू हो गई। बिजली गायब रहने से गर्मी में दिनभर लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें