फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भूसी से ओवरलोड ट्रक की चपेट में आकर टूटा बिजली का खंभा

Mon, 17 Feb 2025 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर निकल रहे भूसी से ओवरलोड ट्रक की चपेट में आकर रविवार काे तड़के करीब चार बजे परौर मार्ग के आगे ट्रांसफार्मर के पास लगा बिजली का खंभा टूट गया। खिंचाव पड़ने से 11 केवी लाइन के तार टूटकर हाईवे पर लटक गए तो यातायात ठहर गया। पुलिस ने एक घंटे बाद हाईवे पर यातायात बहाल करा दिया। नगर के लोगों को दिन भर बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार सुबह जांच को पहुंचे विद्युत अभियंताओं को पता चला कि भूसी के ट्रक से खंभे पर लगा केबल फंसने से खंभा समेत बिजली नेटवर्क क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत रही कि उस वक्त हाईवे पर ज्यादा यातायात नहीं था। उधर से निकले वाहन चालकों ने हाईवे के किनारे बिजली के तार लटकते देखे तो वाहनों के पहिए थम गए और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हाईवे पर लगा जाम पुलिस ने खुलवा दिया, लेकिन दिन ढले तक नगर की बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। इस कारण तमाम घरों में इनवर्टर ठप हो गए और सब मर्सिबल पंप नहीं चलने से पेयजल की किल्लत हो गई।
बिजली संकट से तमाम लोगों के मोबाइल फोन भी रिचार्ज नहीं हो सके। दोपहर बाद विद्युत निगम के कर्मचारियों की टीम एक ट्राली से खंभा लेकर मौके पर पहुंची और टूटे खंभे को हटाकर उसे लगाने का काम शुरू किया। निगम के उपखंड अभियंता गौरव शर्मा के अनुसार नया खंभा लगाकर उस पर लाइन डालने का काम देर रात तक पूरा होते ही बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें