फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी बांट रहे प्रत्याशी के समर्थक को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा। महिला मतदाताओं को साड़ी बांट रहे प्रधान पद के प्रत्याशी के समर्थक एक व्यक्ति को पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन

गांव ददिउरी से प्रधान पद का चुनाव लड़ रही एक महिला प्रत्याशी का समर्थक बूथ से महज सौ मीटर दूर वोटों के लालच में महिला मतदाताओं को साड़ी वितरित कर रहा था। जानकारी पाकर प्रधान पद की दूसरी महिला प्रत्याशी का समर्थक मौके पर पहुंच गया और बूथ पर मौजूद पुलिसकर्मियों को जानकारी दी। पुलिस ने साड़ी बांटने वाले को 12 साड़ियों सहित पकड़ लिया और स्कूल के ही एक कमरे में बंद कर दिया। सूचना पाकर बंडा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले गई।
विज्ञापन

पूछताछ में युवक ने यह नहीं बताया है कि वह किस प्रत्याशी के समर्थन में साड़ी वितरित कर रहा था। युवक को छुड़ाने के लिए गांव से कुछ लोग थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने चेतावनी देते हुए सभी को वापस लौटा दिया। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि प्रत्याशी के समर्थक के पास से 12 साड़ी मिली हैं। चुनाव में व्यस्तता के कारण अभी कार्रवाई नहीं की गई है। मतदान का कार्य समाप्त होने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें