फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मोबाइल फोन और लैपटॉप से रखी चुनाव परिणामों पर नजर

Wed, 05 Jun 2024 03:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
कचहरी रोड पर ​​स्थित एक शोरूम में चुनाव परिणामों को देखते लोग। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लोकसभा चुनाव व ददरौल विधानसभा उप चुनाव की मतगणना और परिणामों को लेकर मंगलवार को लोगों में उत्सुकता बनी रही। सुबह से ही लोग अपने मोबाइल फोन, टीवी और लैपटॉप पर चुनाव परिणामों से जुड़ी खबरें देखते रहे, जिससे उन्हें हर अपडेट मिलती रही। बाजार में भी जगह-जगह चुनाव परिणामों को लेकर चर्चाएं होती रहीं।
विज्ञापन

कचहरी रोड पर स्थित एक शोरूम पर लोग बड़ी स्क्रीन पर चुनाव परिणामों से जुड़ी खबरें देख रहे थे। भाजपा और सपा प्रत्याशी के उतार-चढ़ाव को देखकर उनके समर्थकों के चेहरे खिलते और मुरझाते नजर आए। बहादुरगंज में एक प्रतिष्ठान पर व्यापारी लैपटॉप पर लाइव चलाकर चुनाव परिणामों पर नजर गड़ाए रहे। व्यापारी नेता सौमित्र गुप्ता व मोहम्मद सलालुद्दीन के साथ ही अन्य व्यापारियों के बीच इस बात को लेकर बहस होती रही कि चुनाव परिणामों में किसका पलड़ा भारी रहेगा। यहां भी अपने प्रत्याशी की सीटें बढ़ने और घटने पर कयास लगते रहे।
खिरनीबाग में चाय की दुकान पर शाम के समय लोग एकत्र हुए और चुनाव परिणामों को लेकर चर्चा चली। कोई भाजपा की सीटें कम होने पर लोगों में नाराजगी होने की बात कह रहा था तो किसी ने इसे मतदाताओं की नासमझी बताया। शहर की तरह ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी युवा से लेकर बुजुर्ग तक चुनाव परिणामों को लेकर उत्सुक दिखाई दिए और मोबाइल फोन, टीवी पर नजर गड़ाए रहे। परौर में दिनभर दुकानों व मुख्य चौराहा पर लोग चुनाव परिणामों की अपडेट जानने के लिए कयास लगाते रहे।

कचहरी रोड पर स्थित एक शोरूम में चुनाव परिणामों को देखते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें