पुवायां। गांव सुनारा में खेले जा रहे सुनारा प्रीमियर लीग का क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इसमें बल्लेबाज विकास मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन से बितौनी की टीम को 30 रन से जिताकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करा दी।
बितौनी टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बितौनी की टीम ने 12 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। बल्लेबाज विकास मिश्रा ने तीन छक्कों और तीन चौके की मदद से 50 रन की शानदार पारी खेली। अन्य बल्लेबाजों ने भी नहिलाेरा के गेंदबाजों की जमकर खबर ली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी नहिलोरा टीम 12 ओवर में 124 रन ही बना सकी। सन्नी ने 54 रन की पारी खेली, लेकिन अन्य कोई बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। बितौनी के गेंदबाज अतिन ने तीन और छोटू ने 18 रन देकर दो विकेट लिए। विकास को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच में अंपायरिंग अंकित मिश्रा और सत्यम गिरि ने की। कमेंटरी सूरज पांडे, वाशिम खान ने की। आयोजन में विकास पांडे सहित कई लोगों का सहयोग रहा।
-
सुल्तानपुर ने कुर्रियां कला को 24 रनों से हराया
कुर्रिया कलां। गांव में चल रहे टूर्नामेंट में सुल्तानपुर बनाम कुर्रिया कलां के बीच मैच खेला गया। टॉस जीतकर सुल्तानपुर ने पहले बल्लेबाजी कर 14 ओवर में 187 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुर्रिया कलां की टीम 163 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह सुल्तानपुर की टीम 24 रनों से विजेता रही। मैन ऑफ द मैच रत्नेश रहे। उन्होंने 52 रन बनाने के साथ ही दो विकेट भी झटके। मैच के दौरान चिराग, पुष्पक श्याम, शिवम, प्रतीक पांडे आदि मौजूद रहे। वहीं सरथौली में चल रहे शिव टूर्नामेंट का मैच स्थगित कर दिया गया। संवाद
-
हरिहरपुर में नहीं हुआ मैच
मिर्जापुर। हरिहरपुर गांव में चल रहे आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को मैच नहीं हो सके। बताया गया कि लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के चलते पुलिस-प्रशासन के निर्देश पर मैच नहीं खेला गया। अगला मैच बुधवार को होगा। संवाद
सुनारा बुजुर्ग में रन लेने के लिए भागता बल्लेबाज। स्रोत आयोजक