पुवायां के निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार ने मतदान के दिन ड्यूटी से गायब रहने वाले 49 कर्मचारियों के खिलाफ धारा 174 आईपीसी और 134 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
निर्वाचन अधिकारी ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में पुवायां ब्लाक में नौ अक्तूबर को मतदान संपन्न करने के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई थी, लेकिन कई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इन कर्मचारियों की ओर से निर्वाचन कार्य में सहयोग न कर घोर लापरवाही की गई है, जो दंडनीय अपराध है। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गन्ना शोध परिषद के फोटोग्राफर शिवकुमार, डाक रनर रामऔतार, शिक्षा विभाग के कमलेशचंद्र चतुर्वेदी, ममसूद आलम, तसलीम अख्तर, गुरदीप कौर, अभय रंजन चतुर्वेदी, देवराज सिंह, प्रमोद कुमार, प्रियंका तिवारी, मंगल प्रसाद, राधाकृष्ण, मुकेश कुमार, चंद्रपाल, अशोक कुमार द्विवेदी, श्रद्धा, अभिषेक दीक्षित, सगीर खां, अनिल कुमार, अरविंद कुमार, सफाई कर्मचारी राजेंद्र कुमार, नन्हेंलाल, शिवदयाल, अजीत कुमार, मुकेश कुमार राठौर, नंदकिशोर, बाल विकास विभाग के मंजूलता मिश्रा, सोमवती, मेनका देवी, मायावती, सीमा गुप्ता, मीना, बीना सिंह, सामजिक वानिकी के राजेंद्रपाल सिंह, जाकिर अली, जीएफ कालेज के परिचारक अली अहमद, रीडर अफसर अहमद, मुशरिफ अली, राजकीय महाविद्यालय तिलहर के विपिन कुमार शुक्ल, मलेरिया विभाग के प्रशांत गुप्ता, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के सुरेंद्र सक्सेना, काकोरी शहीद इंटर कालेज के प्रवक्ता पुत्तूलाल शर्मा, धनवंतरि जूनियर हाईस्कूल के लिपिक अशोक कुमार, इस्लामियां इंटर कालेज के मोहम्मद रजाखान, एसएस कालेज केे मोहम्मद एहसान, शाीलन कुमार सिंह, पीडब्लूडी के राजाराम, मदरसा रहमानियां दलेलगंज के इकबाल अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
बंडा में 68 कर्मचारियों
के खिलाफ एफआईआर
पुवायां। मतदान के दिन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर बंडा थाने में बंडा के निर्वाचन अधिकारी की ओर से 68 कर्मचारियों के खिलाफ एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह कर्मचारी मतदान के दिन ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। इसे सरकारी कार्य में घोर लापरवाहीऌमानते हुए निर्वाचन अधिकारी ने एसपी को पत्र लिखा था। सिंधौली थाने में भी निर्वाचन अधिकारी ने ड्यूटी से अनुपस्थित कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
खुटार में छह कर्मचारियों पर रिपोर्ट
खुटार। खुटार थाने में एसपी के आदेश पर निर्वाचन अधिकारी अवसद अली ने कबरा हुसेनपुर के शिक्षक राधेश्याम, डिमरई के शिक्षक सुधीर कुमार, शाहपुर के शिक्षक अजीत सिंह, रघुपुर सिंकुदरपुर की शिक्षक सैनी अग्रवाल, लालकेशपुर की आंगनवाड़ी कर्मचारी गीता देवी, गन्ना विकास समिति पुवायां के सचिव रामप्रसाद कुशवाहा के खिलाफ चुनाव ड्यूटी से गैर हाजिर रहने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।