फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिनारायणपुर जटैया में मतपत्र फाड़े गए

Tue, 13 Oct 2015 11:12 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान मंगलवार को मतदान की अवधि समाप्त होने के बाद मदनापुर ब्लाक के हरिनारायणपुर जटैया गांव में अचानक जुटी भीड़ ने मतपत्र फाड़ डाले। भीड़ जबरन फर्जी मतदान और बूथ कैप्चरिंग पर आमादा थी, लेकिन सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर सभी को खदेड़ दिया। अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

घटना सायं करीब सवा पांच बजे के आसपास हुई। तब हरिनारायणपुर जटैया के पोलिंग बूथ पर मतदान प्रक्रिया समाप्त हो चुकी थी। पीठासीन अधिकारी की देखरेख में बैलेट बाक्स को सील किए जाने की विधि शुरू हुई थी। तभी करीब 30-35 की संख्या में ग्रामीणों का एक झुंड पहुंचा और अंतिम समय पर मतदान करने देने की जिद पर अड़ गए। पीठासीन ने मतदान की समयसीमा बीतने के बाद आने का हवाला देते हुए मतदान का मौका देने से मना कर दिया। इस पर भीड़ ने शोर मचाना शुरू किया और पीठासीन अधिकारी के पास जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के मतदान वाले बचे पड़े मतपत्रों का बंडल छीन लिया एवं मतदान करने दिए जाने का दबाव बनाया। इतने में बूथ पर तैनात पुलिस अधिकारी से मोबाइल पर सूचना मिलते ही तिलहर के सीओ विजय शंकर मिश्रा और मदनापुर एसओ अमित कुमार सिंह अतिरिक्त फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और भीड़ को लाठी फटकारते हुए खदेड़ना शुरू किया। पुलिस का रुख सख्त भांपते ही उन्माद पर उतारू लोग बाउंड्री लांघकर भागने लगे। पुलिस ने काफी दूर तक खदेड़कर पीछा किया। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि बैलेट बाक्स को कोई क्षति नहीं पहुंची है और भीड़ द्वारा फाड़े गए मतपत्रों के बारे में निर्वाचन आयोग को सूचना भेजी जा रही है।


वोटर लिस्ट में नाम न होने
से मायूस हुए मतदाता
सेहरामऊ दक्षिणी। ब्लाक भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत महमदपुर के मजरा लक्ष्मनपुर के तमाम मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब हो गए। इसके कारण मतदाता सरकारी मशीनरी को कोसते हुए अपने घरों को चले गए। बता दें कि ग्राम पंचायत महमदपुर के प्राथमिक विद्यालय में सम्मिलित तीन किलोमीटर दूर बसे गांव लक्ष्मनपुर एवं अलहापुर के बाशिंदे अपने मताधिकार के लिए पैदल चलकर आए थे। मतदान केंद्र पर पहुंचने पर मालूम हुआ कि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। इससे उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें