फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे चरण में हुआ 63.06 फीसदी मतदान

Tue, 13 Oct 2015 11:38 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 त्रिस्तरीय पंचायत के दूसरे चरण के मतदान के दिन मंगलवार जिले के मदनापुर, कांट, ददरौल और भावलखेड़ा ब्लाक के 768 पोलिंग बूथों पर पांच लाख सात हजार 240 मतदाताओं में से 63.06 फीसदी ने मतदान किया। सबसे ज्यादा ददरौल में 66.61 फीसदी मतदान हुआ और सबसे कम भावलखेड़ा में 61.02 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। छिटपुट घटनाओं को छोड़ आम तौर पर अधिकांश बूथों पर शांति व्यवस्था बनी रही।
विज्ञापन

भावलखेड़ा मिश्रीपुर ग्राम पंचायत में बाहरी क्षेत्र से वोट डालने पहुंचे दो वोटरों को फर्जी आईडी के साथ निर्वाचन टीम ने पकड़ा तो जेल भेज दिया गया। मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव हरिनारायणपुर जटैया में मतदान खत्म होने के बाद भीड़ ने बूथ पर जबरन वोटिंग का दबाव बनाया और असफल रहने पर पीठासीन अधिकारी से मतपत्र छीनकर फाड़ डाले। पुलिस को वहां हंगामे पर उतारू भीड़ पर बल प्रयोग करना पड़ा। इसी थाना क्षेत्र के गलौला खेड़ा सुंदरपुर के बूथ से सात किशोरों को अधिक उम्र वाली आईडी के साथ वोट डालते हुए औचक चेकिंग टीम ने पकड़ा तो पुलिस हिरासत में थाने भेज दिया। कांट के नानकपुर गांव के बूथ पर नाबालिग को मतदान कराने पर उतारू भीड़ ने हंगामा काटा लेकिन तत्काल पुलिस - प्रशासनिक अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर हालात को काबू किया।
डीएम शुभ्रा सक्सेना और एसपी बबलू कुमार पूरे समय सचल चेकिंग दस्ते के साथ बूथों के भ्रमण पर रहे। मदनापुर, मोहनपुर, बुधवाना, कांट के हुसैनपुर माधोपुर, बांसखेड़ा, कुर्रिया कलां, ददरौल के चांदापुर, टांडा पर्वतपुर, मथुरापुर, खिरियाहीर, चौहनापुर आदि के अति संवेदनशील बूथों पर जाकर मतदाताओं और प्रत्याशियों के एजेंटों के साथ ही मतदान कर्मियों से हालात की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें