सिंधौली के गांव दियूरिया कल्यानपुर गांव में करंट से महिला की मौत के बाद लगी लोगों की भीड़। स्रो
सिंधौली। गांव दियुरिआ कल्यानपुर निवासी अफसरी बेगम (54) की मंगलवार शाम हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह बारिश के दौरान छत से कपड़े उठाने के लिए गईं थीं।
परिजनों के अनुसार, मेहंदी हसन के घर के पास से बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजरी है। उनकी पत्नी अफसरी बेगम ने छत पर कपड़े सूखने के लिए डाले थे। शाम को अचानक हुई बारिश के दौरान अफसरी बेगम छत से कपड़े उतारने के लिए गईं और पास से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गईं।
उनकी चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़ पड़े। छत पर गए, लेकिन तब तक अफसरी बेगम की मौत हो चुकी थी। मृतका के पति मेहंदी हसन व उनके बेटे जमालुद्दीन और इरफान का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने जांच की। ग्रामीणों ने बिजली लाइन घरों से दूर करने की मांग की है। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
सिंधौली के गांव में महिला की मौत का मामला संज्ञान में आया है। टीम को गांव में भेजकर जांच कराई जाएगी।
- पुनीत निगम, अधिशासी अभियंता, पुवायां
सिंधौली के गांव दियूरिया कल्यानपुर गांव में करंट से महिला की मौत के बाद लगी लोगों की भीड़। स्रो