फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बारिश के दौरान गिरे बुजुर्ग की सिर पर चोट लगने से मौत

विज्ञापन
बाबूराम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां थाना क्षेत्र के गांव नरदी निवासी बाबूराम (70) बृहस्पतिवार सुबह तेज बारिश के दौरान गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर पर चोट लगने से राजकीय मेडिकल कॉलेज में उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

दाना देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह तेज बारिश हो रही थी। वह कमरे में बैठी हुईं थीं। पति शौचालय के लिए गए थे। इस बीच पति गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर चोट आई। जानकारी होने पर परिवार के साथ पति को पसगवां सीएचसी पर भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर पति को राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि हादसा लखीमपुर खीरी का है। यहां शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया गया है।

बाबूराम का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें