फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा: कंटेनर की टक्कर लगने से बुजुर्ग की मौत, कंधे से अलग हुआ एक हाथ

Sun, 28 Jun 2026 05:52 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र में स्टेट हाईवे पर रविवार दोपहर दर्दनाक हादसा हुआ। कंटेनर से कुचलकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वह पैदल घर जा रहे थे। हादसे में कंधे से उनका एक हाथ अलग हो गया। 
विज्ञापन
शफी खां का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के जैतीपुर क्षेत्र के खेड़ा-बझेड़ा गांव निवासी 60 वर्षीय शफी खां रविवार दोपहर तिलहर-दातागंज स्टेट हाइवे पर कंटेनर की टक्कर लगने से घायल हो गए। पहिया चढ़ने से कंधे से उनका एक हाथ अलग हो गया। बरेली के एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, रविवार दोपहर गर्मी के चलते शफी खां ग्रामीणों के साथ आम के बाग में बैठे हुए थे। करीब ढाई बजे वह घर आने के लिए स्टेट हाईवे पर किनारे चल रहे थे। इस दौरान जैतीपुर की ओर से आए कंटेनर की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका एक हाथ कंधे से अलग हो गया। उनके सिर में भी गंभीर चोट लगी। काफी खून बह गया। 

ग्रामीणों ने सरकारी एंबुलेंस के लिए फोन किया, लेकिन आधा घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद परिजन शफी खां को निजी वाहन से बरेली लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह पूर्व में चौपहिया वाहन चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी मौत की खबर सुन पत्नी मेमजादी व अन्य परिजन बिलख पडे़। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया 
परिजनों ने बताया कि मृतक के सात बेटे व एक बेटी है। बेटी व चार बेटों की शादी हो चुकी है। पुलिस के अनुसार, कंटेनर चालक आसाम से मुर्गी का दाना लेकर दिल्ली जा रहा था। हादसे के बाद चालक कंटेनर खड़ा कर पास की दुकानों में छिप गया था। चालक को हिरासत में लेते हुए ट्रक को नवादा चौकी मोड़ पर खड़ा करा लिया है।

सीओ तिलहर इशिका सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें