फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आर्य समाज मंदिर में घुसकर बरातियों पर हमला, लाठी-डंडों से पीटा, पथराव, 12 लोग घायल

Sun, 28 Jun 2026 01:16 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

शाहजहांपुर के तिलहर में अस्पताल रोड स्थित आर्य समाज मंदिर में रविवार सुबह बवाल हो गया। संपत्ति के विवाद में दूसरे पक्ष के लोगों ने मंदिर परिसर में घुसकर बरातियों पर हमला कर दिया। जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ। घटना में 12 लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
हमलावरों ने लाठी-डंडों से लोगों को पीटा - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहजहांपुर के तिलहर में अस्पताल रोड स्थित महर्षि दयानंद शिक्षा सदन व आर्य समाज स्कूल में संपत्ति के कब्जे को लेकर चल रहे विवाद ने रविवार सुबह हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि आर्य समाज मंदिर परिसर में आई एक बरात के दौरान दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर घुस आए और बरातियों व संस्था के पदाधिकारियों पर हमला बोल दिया। मारपीट और पथराव में करीब 12 लोग घायल हुए हैं। घटना से बरात में अफरा-तफरी मच गई। सीएचसी से दो घायलों की हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। 

विज्ञापन




आर्य समाज संस्था के मंत्री लोकेश आर्य ने थाने में तहरीर देकर बताया कि आर्य समाज मंदिर परिसर में एक बरात आई थी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग अचानक परिसर में पहुंच गए और विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव होने लगा। घटना में लोकेश आर्य समेत संस्था के कई पदाधिकारी और बराती घायल हो गए। घटना परिसर में लगे सीसी कैमरों में कैद हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस पर लगा ये आरोप 
आर्य ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में दूसरे पक्ष के लोगों ने जमकर पथराव और मारपीट की, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। उनका आरोप है कि जब उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने गंभीरता नहीं दिखाई। उन्होंने ठीक से जवाब भी नहीं दिया। आरोप लगाया कि हमलावरों ने बरातियों के साथ लूटपाट की व कई महिलाओं के सोने के जेवर भी छीन लिए। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें