मेडिकल कॉलेज में मृतक इस्लाम के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस। संवाद
निगोही (शाहजहांपुर)। थाना क्षेत्र के कुकहा महमूदपुर गांव निवासी इस्लाम (60) की राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह तीन दिन पूर्व संडा खास गांव के पास तांगा-बुग्गी पलटने से घायल हो गए थे।
इस्लाम की बेटी अलीना ने बताया कि मोहल्ला गांधीनगर में पिता की बहन जन्नती रहती हैं। पिता आए दिन अपनी बहन से घर उनके मिलने के लिए जाते थे। सोमवार की शाम पिता दोस्त आजाद की तांगा-बुग्गी ठीक कराकर बीसलपुर से घर लौट रहे थे। संडा खास गांव के पास पीछे से आई बाइक बुग्गी से टकरा गई। इससे घोड़ा भागने लगा और बुग्गी पलट गई। हादसे में पिता और उनके दोस्त आजाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। मंगलवार रात पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि अस्पताल से आए मेमो के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।