फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा (शाहजहांपुर)। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामचंद्र मिशन क्षेत्र के स्पार्कल गाॅर्डन के पास सफेद रंग की कार से हरदोई के मझिला निवासी रामकरण पांडेय (65 वर्ष) टकरा गए। सूचना पर उनको राजकीय मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। जहां उनकी मृत्यु हो गई। भतीजे जितेंद्र पांडेय ने मृतक की पहचान की है।
विज्ञापन

जितेंद्र पांडेय ने बताया कि उनके ताऊ रामकरण पांडेय को एक दिन पहले रोजा क्षेत्र के एक स्कूल के शिक्षक ने नौकरी के सिलसिले में बुलाया था। घटना की सूचना देने के बाद से शिक्षक का मोबाइल फोन स्विच ऑफ है। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि अब तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद


राजस्थान में हादसा, तिलहर के युवक की मौत
शाहजहांपुर। तिलहर थाना क्षेत्र के गांव शहबागपुर निवासी प्रेमपाल का 21 वर्षीय पुत्र देवेश राजस्थान के बीकानेर जिले में घायल हो गया। बहनोई जेबराम ने बताया कि वहां के लोगों ने परिजनों को कार्य करते समय सूर्य प्लेट का पाइप गिरने से चोट लगने की जानकारी दी। देवेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से बरेली के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में एटा जिले में उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें