राजबहादुर सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
मीरानपुर कटरा। राष्ट्रीय राजमार्ग के खैरपुर चौराहे पर टैंकर की चपेट में आकर कांट थाना क्षेत्र के गांव बमरौली निवासी राजबहादुर सिंह (65 वर्ष) की मौत हो गई। उनका बेटा वीर सिंह घायल हो गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर टैंकर को थाने में खड़ा करा लिया है।
बुधवार की शाम साढ़े सात बजे राजबहादुर सिंह अपने बेटे वीर सिंह के साथ बरेली से अपने गांव लौट रहे थे। बाइक वीर सिंह चला रहा था। इस बीच हुए हादसे में पहिये के नीचे आने से राजबहादुर की जान चली गई। घायल वीर सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी ओमशंकर शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद