फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तिलहर में बुजुर्ग की मौत, गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया

विज्ञापन
मृतक श्यामलाल का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
तिलहर। क्षेत्र के हुसैनपुर गांव निवासी 55 वर्षीय श्यामलाल की शुक्रवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पत्नी शारदा ने झोलाछाप पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शारदा ने बताया कि उनके पति श्यामलाल के पेट में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे दर्द होने लगा। परिजन इलाज के लिए तिलहर-निगोही मार्ग स्थित रेलवे फाटक के पास एक निजी क्लीनिक पर ले गए। झोलाछाप के इंजेक्शन लगाते ही पति की हालत और बिगड़ गई। सीएचसी में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुत्र श्याम बिहारी, बृजेश, मुकेश, सुमेश व पुत्री उत्तरी, अंशिका और कविता का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि सीएचसी से मिली सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें