फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पौत्री की शादी का कार्ड बांट घर लौट रहे बुजुर्ग की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। फर्रुखाबाद जिले के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव ऊगरपुर निवासी 60 वर्षीय कुंदन सिंह व उनका बेटा अमरपाल सिंह शनिवार की रात जलालाबाद के खंडहर गांव के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए। पिता-पुत्र को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान कुंदन सिंह की मौत हो गई। वह बेटे के साथ अपनी पौत्री की शादी का कार्ड बांटकर घर लौट रहे थे। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

शिवम ने बताया कि बड़े भाई अमरपाल की बेटी की 12 नवंबर को शादी है। पिता कुंदन सिंह भाई अमरपाल के साथ बाइक से क्षेत्र के गांव धियराई स्थित रिश्तेदारी में शादी का निमंत्रण पत्र देने के लिए गए थे। अमरपाल बाइक चला रहे थे। वापसी में जलालाबाद थाना क्षेत्र में रात करीब आठ बजे खंडहर रोड पर गांव दिबियापुर के पास जलालाबाद की ओर से आ बाइक सवार से अमरपाल की बाइक टकरा गई।
आमने-सामने टक्कर होने से अमरपाल को मामूली चोट आईं, लेकिन पिता कुंदन सिंह को गंभीर चोट आई। दूसरी बाइक पर सवार क्षेत्र के गांव चकचंद्रसेन निवासी छोटे खान व उसके बेटे ताजुद्दीन को भी काफी चोटें आई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को घायलों को सीएचसी भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद पिता को राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। देर रात उनकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन


युवक गंभीर रूप से घायल



तिलहर। मोहल्ला सैयदबाड़ा में रविवार को दोपहर घर के पास एक दुकान से सामान लेने जा रहे सोनू पीछे से आए एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ई-रिक्शा लेकर उसका चालक मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिजन सोनू को सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें