फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: खेत की जोताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरे बुजुर्ग की दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना क्षेत्र के नरदरा गांव निवासी 50 वर्षीय हरपाल मंगलवार सुबह खेत की जोताई के दौरान ट्रैक्टर से गिर गए। इसके बाद ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। राजकीय मेडिकल काॅलेज में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

हरपाल के परिवार के लोग बाहर रहकर मेहनत मजदूरी कर गुजर-बसर करते हैं। मंगलवार की सुबह हरपाल ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर से सिकंदरपुर कलां गांव के एक व्यक्ति के खेत की जोताई कर रहे थे। इस दौरान पहिया मेड़ पर चढ़ा और ट्रैक्टर तिरछा हुआ। इससे हरपाल ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आकर घायल हो गए। आसपास के लोगों ने आकर किसी तरह हरपाल को पकड़कर बाहर की ओर खींचा। दूसरे ने ट्रैक्टर को किसी तरह बंद किया।
हरपाल की सांसें चलती देख एंबुलेंस बुलवाई और राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर आए, लेकिन उनकी जान बच नहीं सकी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के परिजन बाहर रहते हैं। उन्हें सूचना दी गई है। देर रात तक परिवार के लोग आ जाएंगे। मदनापुर थाना प्रभारी विश्वजीत प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें