फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंदरों के हमले से छज्जे समेत छत से नीचे गिरे बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में गुमसुम बैठे मृतक आसाराम के परिजन। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बंदरों के हमले से छत से छज्जे समेत नीचे गिरे कांट थाना क्षेत्र के औधापुर गांव निवासी 50 वर्षीय आसाराम की मौत हो गई। वह छत पर साफ-सफाई कर रहे थे।
विज्ञापन

मृतक के बेटे शिवम ने बताया कि पिता आसाराम शनिवार की सुबह सोकर उठे और छत पर चले गए। इस बीच साफ-सफाई के दौरान बंदरों के झुंड ने पिता पर हमला कर दिया। भागने के दौरान पिता छत से छज्जे समेत करीब 11 फुट की ऊंचाई से नीचे दरवाजे पर खड़ंजे पर गिर गए।
पिता की चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़ पड़े। गांव के लोगों की भीड़ लग गई। पिता को गंभीर चोटें आईं। सबसे ज्यादा चोट उनके कूल्हे पर थी। इसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

आसाराम की मौत से उनके परिजनों का रो-रोकर बेहाल हो गए। बेटा शिवम बेसुध हो गया। अपराध निरीक्षक जगदंबर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

हिंसक होते जा रहे बंदर

आए दिन हो रहे बंदरों के हमलों से लोगों की जान जा रही है। कई लोग बंदरों के हमले से घायल हो चुके हैं। प्रशासन आबादी के बीच हिंसक हो रहे बंदरों काे पकड़ने के लिए कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने बंदरों को पकड़ने की मांग की है।

पहले भी हुए इस तरह के हादसे
- 17 जुलाई 2020 : चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वाजिदखेल में बंदरों ने छत की चारदीवारी गिरा दी थी। इससे पड़ोस के घर में आंगन में सो रहीं शबनम व उनके चार बच्चों की मौत हो गई।
- 31 दिसंबर 2024 : निगोही क्षेत्र के डेलखेड़ा गांव निवासी अय्यूब खां की बंदरों के झुंड के हमले से छत से गिरकर मौत हो गई थी। वह छत से लकड़ी लेने के लिए गए थे।
- 25 सितंबर 2023 : मीरानपुर कटरा क्षेत्र के खंडसार गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला द्रोपदी की बंदरों के हमले से छत गिरकर मौत हो गई थी। वह छत पर गेहूं सुखा रहीं थीं। हमला होने पर जल्दबाजी में सीढ़ी से उतरते समय आंगन में जा गिरीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें