फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत, परिजनों को हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। दवा लेने के लिए बरेली जाने के लिए कहकर सोमवार को सुबह घर से निकले सुनौरा अजमतपुर गांव के 85 वर्षीय राजेंद्र सिंह की रेलवे स्टेशन से आगे चीनी मिल के पास जननायक एक्सप्रेस की चपेट में आने से माैत हो गई। उनके घरवालों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची जीआरपी और थाना पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन

बरेली जाने के लिए घर से रवाना हुए राजेंद्र सिंह को उनके पुत्र कमलेश रेलवे स्टेशन छोड़कर लौट आए थे। बताते हैं कि वह स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने के बजाय आगे चले गए और इसी दौरान उनके साथ हादसा हो गया। कुछ देर बाद राजेंद्र के घरवाले भी मौके पर पहुंच गए। कमलेश ने बताया कि पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने घटना की जांच के दौरान पास स्थित एक मजार पर लगे सीसी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में राजेंद्र सिंह अकेले रेलवे ट्रैक की ओर जाते दिखाई दिए। इसके कुछ देर बाद ट्रेन गुजरने पर हादसा हो गया।
विज्ञापन

पुलिस को मृतक के पास से एक पर्ची भी मिली है। दरोगा गौरव के अनुसार पर्ची में बीमारी और मानसिक परेशानी का जिक्र करते हुए पिछले 10 दिनों से खाना न खाने की बात लिखी गई है। प्रभारी निरीक्षक प्रिंस शर्मा ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हादसे में पिता-पुत्र घायल



तिलहर। मदनापुर क्षेत्र के गांव करनपुर के निवासी सुरजीत सोमवार सुबह अपने पिता विनोद के साथ बाइक से तिलहर आ रहे थे। करीब आठ बजे खैरपुर चौराहे के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। सुरजीत और उनके पीछे बैठे पिता घायल हो गए। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें