फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बदायूं के कल्याण के तौर पर हुई अज्ञात मरीज के शव की पहचान

विज्ञापन
मृतक कल्याण का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। चार दिन पहले शुक्रवार की रात राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मरे अज्ञात मरीज की शिनाख्त बदायूं जिले के दातागंज क्षेत्र के गांव धीमरपुरा निवासी 60 वर्षीय कल्याण के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कल्याण की फोटो सहित डाली गई पोस्ट को उनके बेटे देशराज ने देखने के बाद स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। सोमवार को वह अपनी मां रामरती को साथ लेकर मोर्चरी पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि बेटे और पत्नी ने मृतक के कपड़े देखकर पहचान की।
देशराज के अनुसार उनके पिता की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और वह करीब पांच माह से लापता थे। काफी तलाशने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं लगा। गत 29 अप्रैल को एम्बुलेंस चालक संदीप सिंह ने उन्हें बीमारी की हालत में सड़क के किनारे से उठाकर सीएचसी पहुंचाया था। कल्याण के परिवार में पत्नी सहित दो बेटे और दो बेटियां हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें