अल्हागंज। क्षेत्र के आदर्श नगर वार्ड निवासी बाइक सवार सर्वेश (55) मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सुगसुगी गांव के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से घायल हो गए थे। देर शाम फर्रुखाबाद जिले के लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, सर्वेश अपने साथी अमरपाल के साथ जलालाबाद की ओर जा रहे थे। किसी वाहन से उन्हें टक्कर लग गई। सीओ जलालाबाद दीपक कुमार ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। संवाद