फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सिंधौली में घोड़े से टकराए बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
पोस्टमॉर्टम हाउस पर गुमसुम खड़े मृतक लालाराम के परिजन। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सिंधौली थाना क्षेत्र के लखराम गांव निवासी 60 वर्षीय बाइक सवार लालाराम की शुक्रवार रात ढकिया गांव के पास घोड़े से टकराकर मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन उनके शव को देख बिलख पड़े।
विज्ञापन


सर्वेश कुमार ने बताया कि भाई लालाराम तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम गांव के अजय अपनी पत्नी की दवा लेने के लिए गए थे। भाई भी उनके साथ थे। वापसी में ढकिया गांव पास अचानक सड़क पर आए घोड़े से भाई की बाइक टकरा गई। इससे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल ले जाने से पूर्व भाई ने दम तोड़ दिया। सर्वेश ने बताया कि वह हरिद्वार में काम करता है। पुलिस व रिश्तेदारों से भाई की मौत की सूचना मिली थी। वहीं, पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों का शव को देख रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि बुजुर्ग की मौत घोड़े से टकराने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें