शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज के सामने शनिवार सुबह किसी वाहन की टक्कर लगने से बाइक सवार रोजा की कृष्ण बिहार कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय राकेश कुमार की मौत हो गई।
राकेश कुमार मूल रूप से मदनापुर थाना क्षेत्र के नवादा रुद्रपुर गांव के रहने वाले थे। कई साल से यहां रह रहे थे। शनिवार की सुबह बाइक से मिर्जापुर से अपनी दवाई लेने के लिए जा रहे थे। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि हादसा कैसे हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है। तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद