फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गोदाम से चुराई गईं बाजरे की बोरियों के साथ दो लोगों को पकड़ा

विज्ञापन
जैतीपुर थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी देवेंद्र व नेमसिंह। स्रोत: मीडिया सेल
विज्ञापन
जैतीपुर। जैतीपुर थाना पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो लोगों को पकड़ा है। उनके पास से चोरी की सात बाजरे की बोरियां भी बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन

14 नवंबर की सुबह थाने पहुंचे राकेश गुप्ता ने गोदाम से हुई चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार की सुबह पुलिस टीम ने जैतीपुर थाना क्षेत्र के करकौर गांव निवासी नेम सिंह व देवेंद्र उर्फ छोटे को पकड़ा है। उनके पास से चोरी का माल बरामद किया गया है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि 10 नवंबर की रात गांव के राकेश कुमार गुप्ता के गोदाम से बाजरे की बोरियां चोरी कर राजू भट्टे वाले के गन्ने के खेत में छिपा दी थीं। वे लोग बाजारा थोड़ा-थोड़ा कर बेचने की फिराक में थे। बोरियों को बेचने के लिए कटरा जा रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें