फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकदमा किया एक्सपंज, जिला  अस्पताल में हड़ताल खत्म 

Fri, 22 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
अस्पताल - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
विज्ञापन
जले मरीज की मौत के मामले में सीएमएस और ब्लड बैंक प्रभारी के खिलाफ लिखा गया मुकदमा बृहस्पतिवार की रात एक्सपंज कर दिया गया। मांग पूरी होने के बाद जिला अस्पताल में हड़ताल खत्म कर दी गई। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से ओेपीडी शुरू हो गई। 
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बाडूजई प्रथम निवासी जले मरीज विजय कुमार की मौत के मामले में सीएमएस डॉ. केशव स्वामी और ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शबाहत हुसैन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद संयुक्त जिला चिकित्सालय अधिकारी कर्मचारी संघर्ष समिति के जिला अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने सुबह आठ से दस बजे तक दो घंटे के कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी थी। तीन दिन दो घंटे का कार्य बहिष्कार चला था। बृहस्पतिवार को संघ की हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि शुक्रवार से ओपीडी कार्य बहिष्कार किया जाएगा। बृहस्पतिवार रात कोतवाल आरएन चौधरी जिला अस्पताल पहुंचे और सीएमएस डॉ. केशव स्वामी समेत स्टाफ के अन्य लोगों को अवगत कराया कि मुकदमा एक्सपंज कर दिया गया है। इसके बाद हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया। शुक्रवार सुबह आठ बजे से डॉक्टर अपने कक्ष में ओपीडी के लिए बैठ गए। हालांकि बारिश होने की वजह से अस्पताल आने वाले मरीजों की संख्या काफी कम रही। 

मुकदमा एक्सपंज होने के बाद हड़ताल वापस ले ली गई है। सुबह से ही ओपीडी कार्य शुरू हो गया था। 
- डॉ. वाईपी गौतम, संघ अध्यक्ष 

विवेचक के आग्रह पर सीएमओ ने पैनल से मामले की जांच कराई, जिसमें डॉक्टरों की कोई लापरवाही नहीं पाई गई। इसी को देखते हुए मुकदमा एक्सपंज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. मनोज कुमार, एसपी शाहजहांपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें