फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ बिजली उपभोक्ताओं पर रिपोर्ट

Fri, 12 Feb 2016 08:15 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 बिजली बिल अदा न करने पर काटे गए कनेक्शन आठ उपभोक्ताओं ने बिल जमा किए बगैर दोबारा खुद जोड़ लिए। चेकिंग में पकड़े जाने पर अवर अभियंता डीएन शर्मा ने संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध रोजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दो दिन पहले रोजा क्षेत्र के उपखंड अभियंता सतीश जायसवाल ने पींग गांव में चेकिंग कराई थी। इससे पहले पिछले महीने इसी गांव में बिजली कर्मचारियों द्वारा कनेक्शन चेक करने पर पता चला कि वहां के राजवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, सर्वेश सिंह, धर्मपाल सिंह, राजाराम, सत्येंद्र सिंह, पप्पू सिंह और पुत्तू सिंह करीब दो साल से बिजली बिल की नियमित अदायगी नहीं कर रहे हैं। इन उपभोक्ताओं पर 1 लाख 92 हजार 384 रुपये बिजली बिल के बकाया हैं। इस पर एसडीओ सतीश ने इन सभी उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए थे। पिछले दिनों एसडीओ जायसवाल ने जेई डीएन शर्मा, सफलधीर सिंह व डीके दीक्षित, लाइनमैन तसलीम आदि के साथ पींग गांव में छापेमारी की तो ये सभी कनेक्शन चालू पाए गए।
पूछताछ करने पर पता चला कि बकाएदार उपभोक्ताओं ने प्राइवेट मिस्त्री से अवैध तरीके से बिजली कनेक्शन जुड़वा लिया था। इस पर संबंधित उपभोक्ताओं को कार्रवाई की चेतावनी देने के साथ एसडीओ ने बकाया बिल जमा करने को कहा था, लेकिन किसी ने बिल जमा नहीं किया। इस पर सख्त रुख अपनाते हुए एसडीओ के निर्देश पर जेई डीएन शर्मा ने सभी बकाएदारों के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 138बी के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें