बंडा। गांव रनमस्तपुर में नशे में कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच लाठी, डंडे चलने से आठ लोग घायल हो गए हैं। दोनों ओर से आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
गांव रनमस्तपुर निवासी प्रभाकर ने बताया कि शुक्रवार रात उनके चाचा छोटेलाल की गांव के ही गुड्डू से कुछ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद गुड्डू, सुरेश, अमरसिंह और शेरबहादुर लाठी, डंडे लेकर आ गए और उनके चाचा को पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर बचाने गए परिवार के दुर्गेश, रामपाल, दिवाकर पर पथराव कर घायल कर दिया गया। वह मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उनको भी घायल कर दिया। गांव के लोग आने पर आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते चले गए। दूसरे पक्ष से राजू ने बताया कि उनकी छोटेलाल से कुछ कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में छोटेलाल, प्रवीण कुमार, कुलदीप और गुड्डू ने उनको लाठी, डंडों से पीटकर घायल कर दिया। शोर सुनकर बचाए आए परिवार के शेरबहादुर और अर्जुन को भी पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद