तिलहर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार शाम हुए दो हादसों में बाइक सवार दंपती और मामा-भांजी समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भेजकर उनका उपचार कराया।
जैतीपुर क्षेत्र के गांव बैसरा निवासी शिवरतन अपनी पत्नी सुखरानी, पुत्र विभान और पुत्री तनु के साथ नौसरा गांव स्थित ससुराल से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान कछियानी खेड़ा हनुमान मंदिर के पास सामने से आ रहे शेरगढ़ गांव के मिंटू की बाइक से टकराकर वह घायल हो गए। हादसे में दूसरी बाइक के चालक मिंटू और उनके साथी मनोज भी घायल हो गए। इसके अलावा हाईवे पर बंथरा के पास एक अस्पताल से सदर क्षेत्र के शाहबाजनगर निवासी भांजी नाजिया को दवा दिलाने ले जा रहे खैरपुर निवासी इमरान की बाइक से कोई अज्ञात वाहन टकरा गया। हादसे में बाइक से गिरकर मामा-भांजी घायल हो गए। सीओ विदुष सक्सेना ने बताया कि घायलों की ओर से तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद