फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: उद्यान विभाग के फर्जी पत्र पर खुटार में काट डाले आम के आठ पेड़

Thu, 27 Feb 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। गांव गुरघिया में ठेकेदार ने परमिट दिखाकर बौर से लदे आम के आठ पेड़ों को काट डाला। रेंजर ने परमिट के आधार पर कटान होने की बात कही है तो वहीं जिला उद्यान अधिकारी ने अनुज्ञा पत्र पर अपने हस्ताक्षर और पत्रांक संख्या को फर्जी बताकर कार्रवाई कराने की बात कही है।
विज्ञापन


गांव गुरघिया में बुधवार सुबह से एक बाग में बौर लगे हुए आम के हरे भरे आठ पेड़ों को कटान शुरू कर दिया गया। बौर लगे हरे पेड़ों के कटान होने की शिकायत वन विभाग से की गई तो रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने मामले की जांच कराई। रेंजर ने कहा कि पेड़ों का कटान परमिट के आधार पर किया गया है। इसके बाद ग्रामीणों ने जिला उद्यान अधिकारी को अनुज्ञा पत्र की कॉपी भेजी तो जिला उद्यान अधिकारी पुनीत पाठक ने अनुज्ञा पत्र को फर्जी बता दिया। मामले की पूरी रिपोर्ट तैयार डीएम को भेजकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार दोपहर जिला उद्यान अधिकारी का फोन आया था और उन्होंने पत्रांक संख्या और अपने हस्ताक्षर फर्जी बताए थे। उन्हें मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बता दिया था। वन विभाग जिला उद्यान विभाग की रिपोर्ट के आधार पर अनुज्ञा पत्र जारी करता है।
विज्ञापन


खास बात है कि खुटार क्षेत्र में 15 दिन पूर्व भी आम के बाग का कटान हुआ था। जिसमें वन विभाग के एसडीओ ने मामले की जांच कराने की बात कही थी, लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें