फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दहेज के लिए हत्या का आरोप, आठ पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। थाना सदर बाजार के गांव मऊ बासक निवासी नंदराम ने पुत्री की दहेज के लिए हत्या के आरोप में दामाद सहित आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

नंदराम ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पुत्री ऊषा देवी की शादी छह वर्ष पूर्व गांव रहदेवा निवासी राजीव कुमार से की थी। दामाद राजीव, राजीव के पिता श्याम बाबू, बड़ा भाई संजू, छोटा भाई गुड्डू, नेत्रपाल, मां रामश्री, ननद रिंकी और सुनीता दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर ऊषा देवी को प्रताड़ित करते थे।
उन्होंने तीन वर्ष पहले दामाद को मकान बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये दिए थे। पुत्री ने मायके आने पर बताया था कि राजीव के किसी अन्य लड़की से संबंध हो गए हैं और पूरा परिवार मिलकर राजीव की दूसरी शादी करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पांच मार्च की रात आरोपियों ने पुत्री को पीटा और फंदे से लटकाकर हत्या कर दी। घटनाक्रम को पुत्री के बच्चों चांदनी और रितिक ने देखा है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें