खुटार में टैंकर से घायल हुई गांव निपनिया की शांति देवी। संवाद
खुटार (शाहजहांपुर)। तिकुनियां चौराहे पर निजी डाॅक्टर के यहां दवा लेने आई लखीमपुर के थाना मैलानी के गांव निपनिया निवासी 65 वर्षीय शांति देवी का पैर टैंकर के पहिये के नीचे आकर कुचल गया।
शांति देवी तिकुनियां चौराहे पर कश्मीर सिंह के होटल के सामने सड़क पार कर रहीं थीं। इस बीच वह मैलानी के तरफ से रहे एक टैंकर की चपेट में आ गई। टैंकर का पहिया उनके पैर पर चढ़ गया। हादसा होते ही भीड़ लग गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और 108 सेवा की एंबुलेंस को दी। महिला को सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने शांति देवी को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में ले लिया है। चालक मौके से भाग निकला। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद