फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: मुनीश मिश्रा गुट से आठ ब्लॉक अध्यक्षों ने किया किनारा

विज्ञापन
प्राथमिक ​शिक्षक संघ पांडेय गुट में शामिल होने के बाद एकजुटता दिखाते पदा​धिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ (मुनीश मिश्रा गुट) को शुक्रवार को जोरदार झटका लगा है। आठ ब्लॉक कमेटी के अध्यक्षों व कई जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने किनारा करते हुए पांडेय गुट की सदस्यता ग्रहण कर ली।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में आयोजित बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय ने मुनीश मिश्रा गुट के जिला उपाध्यक्ष अरुण सिंह भदौरिया, कृष्ण कुमार सिंह, जिला संगठन मंत्री नितिन मिश्रा का स्वागत किया।
इनके अतिरिक्त ब्लॉक अध्यक्षों में खुटार के प्रमोद सिंह, निगोही के विजय प्रताप सिंह, कटरा-खुदागंज के अरविंद सिंह चौहान, जैतीपुर के आदेश सिंह तोमर, मदनापुर के धर्मेंद्र सिंह, जलालाबाद के राजकुमार सिंह आदि शामिल हुए। उनके साथ कई शिक्षकों ने संगठन का समर्थन किया।
विज्ञापन

ऋषिकांत पांडेय ने कहा कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ में गुटबाजी के चलते संगठन की स्थिति विभाग और शासन के आगे असहाय हो गई है। अरुण सिंह भदौरिया ने शिक्षकों से सदस्यता के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित के संचालन में हुए कार्यक्रम में महेंद्र पाल सिंह चौहान, विनोद सिंह, कौशलेंद्र सिंह भदौरिया, अरविंद सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें