मीरानपुर कटरा। खानकाह-ए-हुसैनिया में पीरान-ए-उज्जाम के सालाना उर्स के दूसरे दिन रविवार को फज्र की नमाज के बाद कुरआनख्वानी हुई। कुरान पाक की तिलावत के बाद सज्जादानशीन हजरत सैय्यद मसूद अहमद कलीमी चिश्ती कादरी ने मुल्क और कौम की खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ कराई। बाद में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी धूमधाम से मनाया गया।
जोहर की नमाज के बाद सज्जादानशीन ने खानकाह की ऐतिहासिक धरोहरों में शामिल पीरान-ए- उज्जाम के तबर्रुकात के दीदार कराए। शाम की नमाज के बाद कव्वाली का कार्यक्रम हुआ। कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर जायरीन को मंत्रमुग्ध होकर झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान डॉ. असद अहमद कलीमी चिश्ती कादरी, सैय्यद मुसद अहमद कलीमी, मो. याकूब अंसारी, ताहिर खां, मिर्जा इलियास बेग, डॉ. फैजान खां आदि ने मजारों पर गुलपोशी कर हाजिरी दी। संवाद