फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: तकनीक से नकल रोकने की कवायद... सेक्टरवार बनाए जाएंगे व्हाट्सएप ग्रुप

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडियट की परीक्षा को सकुशल कराने के लिए मंगलवार को बैठक हुई। इसमें तकनीक का प्रयोग करने पर जोर दिया गया। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सेक्टरवार व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाए।
विज्ञापन

बिजलीपुरा स्थित अटल ऑडिटोरियम में केंद्र व्यवस्थापकों, मजिस्ट्रेटों की बैठक में डीएम ने कहा कि परीक्षा के समय शोर को लेकर सभी थाना प्रभारियों से वार्ता कर दिशा-निर्देश दिए जाएं। बताया कि अपनी जिम्मेदारी को पूरी तरह से समझकर पारदर्शी तरीके से परीक्षा कराएं।
केंद्र पर स्टाफ को बुलाकर बता दें कि किसी विद्यार्थी के साथ खराब व्यवहार नहीं करें, जिससे उसकी परीक्षा पर फर्क पड़े। चेकिंग के दौरान भी गलत व्यवहार नहीं किया जाए। 24 घंटे सीसी कैमरे चलते रहें।
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी ने कहा कि परीक्षा में पुलिस बल की कमी नहीं होने दी जाएगी। कहीं कोई दिक्कत आए तो फोन से संपर्क साध सकते हैं। डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि प्रश्नपत्रों की प्राप्ति के समय केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट का केंद्र पर होना अनिवार्य है। उन्हीं के सामने स्ट्रांग रूम में चार डबल लॉक अलमारियां में प्रश्नपत्र सुरक्षित रखे जाएंगे। केंद्रों की कनेक्टिविटी जनपदीय व राज्य स्तरीय कंट्रोल रूप में होगी। परीक्षा केंद्र में अनधिकृत व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा।
उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में अनधिकृत व्यक्तियों का प्रवेश वर्जित है। दोषी पाए जाने पर दो लाख जुर्माना और पांच वर्ष की जेल का प्रावधान है। दूसरी बार गलती करते हुए पकड़े जाने पर एक करोड़ तक का जुर्माना किया जाएगा। बैठक में बीएसए दिव्या गुप्ता, डायट प्राचार्य सोनिया गुप्ता, जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल सिंह, बीईओ नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें