फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी वर्गों को आरक्षण का लाभ दिलाने का कर रहे प्रयास : ओमप्रकाश राजभर

Thu, 06 Mar 2025 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जलालाबाद में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मंत्री ओमप्रकाश राजभर का स्वागत करते पदा​धिकारी। संवा - फोटो : kathua news
विज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। सुभासपा (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पिछड़ों को उनका हक दिलाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में शामिल कर तरक्की की राह पर बढ़ाने के लिए उनकी पार्टी लगातार प्रयासरत है। वह बुधवार को शाहजहांपुर हाईवे पर नगरिया गांव के सामने स्थित मैदान पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने समाज के लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अशिक्षित रहकर सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले सकते। सपा ने पिछड़ों के लिए निर्धारित 27 प्रतिशत आरक्षण का सभी वर्गों के बीच बंटवारा न करके उसका लाभ केवल अपने समाज को दिलाया। इसका विरोध करते हुए उन्होंने सपा छोड़ दी। अब इस आरक्षण का लाभ सभी वर्ग के पिछड़ों को मिल रहा है।
बोले कि यह भी प्रयास है कि कक्षा चार से बच्चे को रुचि के अनुसार रोजगारपरक शिक्षा से जोड़ा जाए। हर ग्राम पंचायत स्तर पर बने पंचायत भवनों में वह सब सुविधा मुहैया कराई जा रहीं हैं, जिनके लिए गांव की जनता को तहसील व ब्लाॅक के चक्कर लगाने होते थे।
विज्ञापन

इससे पूर्व, पंचायती राज मंत्री ने शाहजहांपुर हाईवे पर सुभासपा के पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। सभा में पूर्व विधायक राम ललित चौधरी, सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम चंद्र कश्यप, अरविंद राजभर आदि ने भी विचार रखे। प्रारंभ में मंच पर मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने पंचायती राज मंत्री को 51 किलो की माला पहनाई और पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी उमेश भारती ने उन्हें चांदी का मुकुट भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें