फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुलिस की निगरानी के बावजूद जलाया गया अमेरिकी डेलिगेशन का पुतला

विज्ञापन
पुवायां में अमेरिकी डेलीगेशन का पुतला दहन करते भाकियू  कार्यकर्ता। स्रोत : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
पुवायां। पुलिस की निगरानी के बाद भी भाकियू चढ़ूनी गुट के कार्यकर्ताओं ने भारत में वार्ता के लिए आए अमेरिकी डेलीगेशन का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर दिया। पुतला दहन रोकने के लिए 15 पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन जिस समय पुतला दहन हुआ दो ही पुलिसकर्मी थे।
विज्ञापन

बुधवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव ने अमेरिकी डेलिगेशन का पुतला दहन करने का कार्यक्रम तय किया था। किसान नेताओं के अनुसार, अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौता किसानों के हित में नहीं है। भाकियू के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष ने बृहस्पतिवार सुबह दस बजे कार्यकर्ताओं को डाक बंगला में एकत्र होने व दोपहर में वहीं पर पुतला दहन करने की अपील की थी।
जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार सुबह ही बंडा में भाकियू के जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव और सिंधौली के भटिउरिया में तहसील अध्यक्ष संजय मिश्रा के घर पुलिस तैनात कर कहीं जाने से मना कर दिया गया। पुतला दहन किए जाने से रोकने के लिए कई दरोगाओं समेत 15 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन

कार्यकर्ता तय कार्यक्रम के अनुसार डाक बंगला पहुंचे तो वहां केवल दो पुलिसकर्मी मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने अमेरिका से व्यापार समझौते के विरोध में जमकर नारेबाजी करने के बाद डाक बंगला सड़क पर पुतला दहन कर दिया। दो पुलिसकर्मी पुतला दहन किए जाने से रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। जानकारी होने पर जब तक अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे तब तक कार्यकर्ता मौके से जा चुके थे।
विज्ञापन



अगर दो पुलिसकर्मी मौजूद थे और पुतला दहन नहीं रोक पाए तो जानकारी कराई जाएगी। अन्य पुलिसकर्मी क्यों नहीं पहुंचे इसकी जांच कराई जाएगी।

-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें