फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक प्रकरणों की हुई समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त असंतुष्ट फीडबैक प्रकरणों की समीक्षा की। प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के लिए संबंधित को दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने समीक्षा के दौरान पाया कि कुछ आवेदकों की ओर से एक ही मोबाइल नंबर से समान या संबंधित विषयों पर बार-बार प्रार्थना पत्र व संदर्भ भेजे जा रहे थे। पूर्व में की गई कार्रवाई के बाद भी असंतुष्टि व्यक्त की जा रही थी। ऐसे प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित आवेदकों को पुलिस कार्यालय में बुलाया गया। उनसे व्यक्तिगत रूप से वार्ता कर उनकी शिकायतों एवं आपत्तियों को विस्तारपूर्वक सुना गया। प्रकरणों में प्रस्तुत तथ्यों, उपलब्ध अभिलेखों, पूर्व में की गई पुलिस कार्रवाई एवं संबंधित थाना और शाखा से प्राप्त आख्या का बिंदुवार परीक्षण किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें