फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला फेंक में पंखुड़ी और भाला फेंक में दीक्षा जीतीं

Thu, 18 Dec 2014 11:21 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य महिला महाविद्यालय की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत गुरुवार को क्रिकेट मैच का फाइनल तथा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइंस में हुए क्रिकेट मैच के फाइनल में आलोक टीम ने आशीष टीम को छह विकेट से पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं गोला फेंक में पंखुड़ी गर्ग प्रथम, रिचा कश्यप द्वितीय, पायल रस्तोगी तृतीय रहीं। 100 मीटर दौड़ में ममता प्रथम, आस्था राय द्वितीय और स्वाती शुक्ला तृतीय, 200 मीटर दौड़ में कंचन राना प्रथम, आस्था द्वितीय और अवंतिका तृतीय रहीं।
लंबी कूद में रंजना प्रथम, सारिका देवी द्वितीय व रिचा कश्यप ने तृतीय स्थान पाया।
इसी तरह चक्का फेंक में स्वाती शुक्ला प्रथम, रिचा कश्यप द्वितीय और रंजना तृतीय स्थान पर रहीं। साइकिल रेस में अवंतिका वाजपेयी को पहला, चेष्टा सक्सेना को दूसरा, आकांक्षा विसारिया को तीसरा, धीमी गति की साइकिल रेस में पिंकी वर्मा को पहला, अवंतिका वाजपेयी को दूसरा और पूजा कुमारी को तीसरा स्थान मिला। भाला फेंक में दीक्षा शर्मा पहला, स्वाती दूसरा और कविता यादव को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, रीमा सक्सेना, पूजा पाल, डॉॅ. संजीता अग्रवाल, डॉ. अरुण कांत पांडेय, डॉ. रुचि द्विवेदी, डॉ. रश्मि चौधरी, डॉ. निदा शाहिद, डॉ. उमेश भारती, डॉ. ज्योति गुप्ता आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें