एसएस कॉलेज के स्वर्ण जयंती महोत्सव में शनिवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने मनोहारी प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं।
मां शारदे की वंदना से शुरू हुई सांस्कृतिक संध्या में संगीत विभाग की छात्राओं ने हरियाणवी, गरबा नृत्य आदि प्रस्तुत किया। इसी कड़ी में डॉ. प्रतिभा सक्सेना ने लोक गीत ‘रिलिया बैरिन पिया को लिये जाए’ गाकर वाहवाही लूटी। संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा मनोहारी गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। कॉमर्स विभाग के विद्यार्थियों ने भी नृत्य किया।
इससे पूर्व स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने दीप प्रज्ज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में रामचंद्र सिंंघल, अशोक अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. अवनीश मिश्रा, डॉ. प्रशांत अग्निहोत्री, डॉ. श्रीकांत मिश्रा, फिरोज हसन खां, डॉ. रचित अग्रवाल, चंद्रभान त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। छात्रा गरिमा पांडेय, संध्या मौर्या और नैना अवस्थी के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. कविता भटनागर ने आभार व्यक्त किया।