फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोनू, सपना, सोमवती, योगेश ने बाजी मारी

Sun, 01 Mar 2015 10:36 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर रविवार को अकर्रा रसूलपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जिला विज्ञान क्लब की ओर से ‘राष्ट्र निर्माण में विज्ञान की भूमिका’ विषयक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विज्ञान आधारित विविध प्रतियोगिताएं हुईं और उनमें विजेता रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर लगाए गए विज्ञान मेले में छात्र-छात्राओं ने विज्ञान पर आधारित मॉडल प्रतियोगिता में अपने प्रोजेक्ट प्रदर्शित किए। मेजबान स्कूल के मोनू शर्मा के मॉडल को प्रथम स्थान मिला। इसी स्पर्धा में सैंजना प्राइमरी स्कूल के बतितेश दूसरे और अकर्रा प्राइमरी स्कूल के रोहित शर्मा का मॉडल तीसरे स्थान पर रहा। इच्छा राम, रवि मौर्य, अरुण, जितिन, रागिनी, सत्येंद्र, विवेक, नितिन, पीयूष, सुमित आदि बच्चों के मॉडल भी सराहे गए।
विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से जुड़े योगेश पहले, मोहित वर्मा दूसरे और मुस्तहीद हसन तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रतियोगिता में स्कूल स्तर पर सर्वाधिक अंक हासिल करने पर उत्पल और नैंसी वर्मा को पुरस्कृत किया गया। इसी तरह विज्ञान भाषण में सपना वर्मा, विवेक और सुमित, विज्ञान कविता पाठ में नेहा, राजुल वर्मा और राजवीर तथा विज्ञान स्लोगन प्रतियोगिता में सोमवती, निशा और मोनू ने क्रमश: पहल, दूसरा और तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

जीटीआई के प्राचार्य राजन सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. अर्चना और खंड शिक्षा अधिकारी भगवान राव ने दीप प्रज्ज्वलित किया। जिला विज्ञान समन्वयक डॉ. इरफान ह्यूमन ने विज्ञान दिवस की महत्ता बतते हुए कहा कि सन् 1928 में आज ही के दिन वैज्ञानिक सीवी रमन ने रमन प्रभाव जैसी महत्वपूर्ण खोज की घोषणा की थी। संयोजक रूफिय खान के संचालन में हुए कार्यक्रम की व्यवस्था मेें डॉ. अरुण कुमार, आशुतोष शुक्ला, मधुरिमा तिवारी, शैफाली राय, प्रेमपाल गंगवार आदि का सहयोग रहा। मुदित सेठ ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें