सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है। इस बार जिले
में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन सुबह साढ़े दस बजे से
अंग्रेजी का पेपर होगा।
शहर में केंद्रीय विद्यालय-एक, केंद्रीय
विद्यालय-दो के अलावा पुवायां में कैंब्रिज कांवेंट तथा बंडा में गुरु नानक
इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केंद्रीय विद्यालय-एक के
प्रधानाचार्य विनोद मिश्र ने बताया कि उनके यहां पांच कालेजों का सेंटर
बनाया गया है, जिसमें 343 परीक्षार्थी शामिल हैं। केंद्रीय विद्यालय-2 में
छह कालेजों का सेंटर बनाया गया है। इसके अलावा कैंब्रिज कांवेंट पुवायां और
गुरु नानक कॉलेज बंडा में स्वकेंद्र है।