फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार केंद्रों पर सीबीएसई बोर्ड परीक्षा आज से

Sun, 01 Mar 2015 10:33 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा सोमवार से शुरू हो रही है। इस बार जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन सुबह साढ़े दस बजे से अंग्रेजी का पेपर होगा।
विज्ञापन

शहर में केंद्रीय विद्यालय-एक, केंद्रीय विद्यालय-दो के अलावा पुवायां में कैंब्रिज कांवेंट तथा बंडा में गुरु नानक इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। केंद्रीय विद्यालय-एक के प्रधानाचार्य विनोद मिश्र ने बताया कि उनके यहां पांच कालेजों का सेंटर बनाया गया है, जिसमें 343 परीक्षार्थी शामिल हैं। केंद्रीय विद्यालय-2 में छह कालेजों का सेंटर बनाया गया है। इसके अलावा कैंब्रिज कांवेंट पुवायां और गुरु नानक कॉलेज बंडा में स्वकेंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें